रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन


नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित दूसरे भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल शिखर सम्मेलन के दौरान रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कहा कि एपीडा का रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय प्रदेश के किसानों को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जोडऩे का एक मिशन है। उन्होंने वैश्विक कृषि बाजारों में राज्य के किसानों, निर्यातकों और उद्यमियों की क्षमता का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ उच्च मूल्य और दीर्घकालिक कृषि निर्यात में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post