कच्चे काजू का आयात घटने और डिमांड बढ़ने से कीमतों में तेजी



इंदौर। मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहने के कारण पिछले कुछ दिनों से कच्चे काजू की आयात घटने के साथ ही आयात लागत ऊंची बैठ रही है। दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भारी उतार-चढ़ाव और वैश्विक स्तर पर मालभाड़े (शिपिंग कॉस्ट) में वृद्धि से आयात महंगा हुआ है। मध्य पूर्व और अन्य वैश्विक संकटों के कारण सप्लाई चेन बाधित हुई है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण भारतीय बाजार में कच्चे काजू की शॉर्टेज बनी हुई है जिसके चलते देशभर में काजू तैयार करने वाली फैक्ट्रियां अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। वहीं त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण काजू में मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है जिससे कीमतें भी बढ़ना शुरू हो गई है। बुधवार को इंदौर मार्केट में काजू के दामों में करीब 10 रुपये की तेजी प्रति किलो पर दर्ज की गई। काजू डब्ल्यू 240 नंबर सुधरकर 925-950, डब्ल्यू 320 नंबर 850-870, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 820 से 830, काजू जेएच 825-835, काजू टुकड़ी 760-785 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। 

शकर में ऊंचे दामों पर लेवाली समर्थन कमजोर रहने और स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली की बिकवाली आने के कारण कीमतों में नरमी की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को शकर 30 रुपये टूटकर नीचे में 5000 ऊपर में 5060 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। हालांकि आगे राखी का त्योहार होने से शकर में मिठाई निर्माताओं की भरपूर खरीदारी रहने की संभावना है। इसके अलावा घरेलू खपत भी अच्छी रहेगी। ऐसे में शकर की कीमतों में बड़ी मंदी की गुंजाइश कम है। अगर सरकार चालू महीने के लिए अतिरिक्त शकर कोटा जारी कर दे या अन्य कोई ठोस कदम उठा ले तो शकर में मंदी की स्थिति बन सकती है। अन्यथा बड़ी मंदी की गुंजाइश नहीं है। बुधवार को इंदौर में शकर के दाम नीचे में 5000 ऊपर में 5050 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही। 

नारियल में लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की मांग भरपूर लेवाली रहने और आवक कम होने के साथ ही पड़तल ऊंची बैठने से इंदौर में भी नारियल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को नारियल में 200-300 रुपये प्रति बोरी की और तेजी दर्ज की गई। नारियल की आवक 1 गाड़ी की रही। उत्पादक केंद्रों पर भी नारियल की शॉर्टेज होने से वहां भी कीमतें ऊंची बनी हुई है। खोपरा गोला और बूरे में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। नारियल 120 भरती 3300, 160 भरती 3800, 200 भरती 4400, 250 भरती 5000 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 375-410, कट्टे में 360-365 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 3100-6000 रु. प्रति 15 किलो के भाव बोले गए।


शकर– शकर 5000-5020, बेस्ट क्वालिटी 5040-5060, गुड़ भैली 4900, कटोरा 5300, लड्डू 5500, महाराष्ट्र गुड़ ग्लास 5600 रुपये प्रति क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 3300, 160 भरती 3800, 200 भरती 4400, 250 भरती 5000 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 375-410, कट्टे में 360-365 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 3100-6000 रु. प्रति 15 किलो के भाव बोले गए। 

पूजन सामग्री- देशी कपूर 1050 से 1100 बेस्ट 1100 से 1150, ब्रांड्डे 1150-1250, पूजा बादाम 250 से 260, बेस्ट 275 से 300, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये और सिंदूर (25 किलो) 8000 रुपये। 

फलाहारी- साबूदाना सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 1 किग्रा 7300, 500 ग्राम 7400, 200 ग्राम 7700, सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) लूज 6700, रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 7450, (500 ग्राम) 7850, रायलरतन साबूदाना लूज 6800, सच्चामोती पोहा (रजिस्टर्ड) 1 किलो 5850 रुपये के भाव बोले गए।  

मसाले- कालीमिर्च 750 से 760,, मिनिमटर 775 से 795, मटरदाना 825 से 900, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 310-320, जीरा 240 से 245, मीडियम 248 से 258 बेस्ट 265 से 285, ए. बेस्ट 300-310, सौंफ मोटी 130 से 155, बेस्ट 185 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385, बारीक 175 से 275, लौंग चालू 740 से 755, बेस्ट 785 से 800, दालचीनी 255 से 270, जायफल 840 से 850, बेस्ट 925 , जावत्री 1850 से 2000, बेस्ट 2250 से 2350, बड़ी इलायची 1350 से 1450, बेस्ट 1550 से 1650, पत्थरफूल 235 से 325, बेस्ट 450-550, बाद्यान फूल 425 से 450, बेस्ट 525-550, शाहजीरा खर 350, ग्रीन 950 से 1100, तेजपान 95 से 110, नागकेसर 1050, सौंठ 325 से 375, धोली मूसली 1250-1300, हींग 751-3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121-50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3350, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पाउडर 850 से 900, हरी इलायची 1825 से 1875, मीडियम 1925 से 1975, बेस्ट 2175 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2375 से 2550 और पानबार 1675 रुपये।

सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925-950, डब्ल्यू 320 नंबर 850-870, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 820 से 830, काजू जेएच 825-835, काजू टुकड़ी 760-785, बादाम इंडिपेंडेट 840 से 860 अमेरिकन 860 से 900, मोटा दाना 960 से 1000, टांच 760 से 775, खसखस चालू 680 से 750, बेस्ट 1100 से 1300, खारक 130 से 180 मीडियम 190 से 210, बेस्ट 220 से 300, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325 बेस्ट 340-365, चारौली 1550 से 1575, बेस्ट 1650 से 1675, मुनक्का 425 से 475, बेस्ट 650 से 950, अंजीर 450 से 650 मीडियम 875-950, बेस्ट 1200-1350, नया मखाना क्वालिटी अनुसार 750-900 मखाना पुराना 800-1000 बेस्ट 1025-1150, एक्सट्रा बेस्ट 1200-1400, तरबूज मगज बेस्ट 525-530 बारिक 280-300, पिस्ता कंधारी 3300-3400, पिशोरी 3700-3800, ईरानी बड़ा पिस्ता 2600-2700, नमकीन पिस्ता 1200-1350, बेस्ट 1400-1500, अखरोट 550-650, चिली बेस्ट 700-750 अखरोट गिरी 950-1150, मीडियम 1250-1275, बेस्ट 1300-1350, जर्दालू 450 से 550, बेस्ट 550-650 केसर खुली ईरानी 190-230 केसर पेकिंग 265-268 रुपये।

Post a Comment

Previous Post Next Post