इंदौर। सरकारी एजेंसियों द्वारा एकाएक मूंग बिक्री के टेंडर ऊंचे दामों पर जारी किए जाने से हाजिर बाजार में मंूग के दाम बढ़ गए। शनिवार को इंदौर में मूंग के दाम करीब 200 रुपये तक ऊंचे बोले गए। मंडी में मूंग बेस्ट बढ़कर 7500-7700, बेस्ट 7800-7900, मीडियम 7700-7800, मोगर 5500-6700 रुपये पहुंच गई। एक व्यापारी का कहना है कि नए मूंग की आवक कर्नाटक के बाद राजस्थान में भी बढ़ने लगी है। सीमित रूप से महाराष्ट्र में भी मूंग की आवक शुरू हो गई है। वर्तमान में स्टॉकिस्ट और सटोरिये तेजी लाने में जुट गए है जिससे वो ऊंचे दामों पर स्टॉक हलका कर सकें। नए मालों को ध्यान में रखते हुए और ऊंचे दामों पर डिमांड जैसी होना चाहिए वैसी नहीं होने से मूंग में बड़ी तेजी की गुंजाइश कम नजर आ रही है।
मूंग में आई तेजी के कारण मूंग दाल-मोगर के दाम भी कुछ मजबूत बोले गए। मूंग दाल में 200, मूंग मोगर में 200 रुपये की तेजी रही।
दूसरी ओर तुवर दाल में त्योहारी मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है जबिक देसी तुवर की आवक बाजार में बेहद सुस्त बनी हुई है। आयातित माल की आवक भी जैसी होना चाहिए वैसी नहीं होने से तुवर में भी तेजी का वातावरण बना हुआ है। शनिवार को तुवर में करीब 200 रुपये की नई तेजी देखने को मिली है। तुवर महाराष्ट्र सफेद बढ़कर 8200-8400, महाराष्ट्र लाल 8500-8800, कर्नाटक नई 8700-8900 निमाड़ी तुवर 6500-7900 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।
इसके समर्थन में तुवर दाल के दाम भी बढ़ते जा रहे है। इस सप्ताह तुवर दाल के दाम करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गए है। अभी भी व्यापारी और तेजी की उम्मीद कर रहे है क्योंकि तुवर की फसल कम आने की उम्मीद की जा रही है। इस वजह से स्टॉकिस्टों की सक्रियता बाजार में बनी हुई है।
उड़द में भी नीचे दामों पर लेवाली आने से भाव में तेजी रही। शनिवार को उड़द में करीब 100 रुपये की नई तेजी देखन को मिली है। उड़द बोल्ड 9200-9500, उड़द गर्मी 8800-9200, ग्रेविटी क्लीन 9500-9900, हलका 4000-6000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। उड़द में आई तेजी के कारण उड़द दाल में भी 200 रुपये उछल गए।
इधर, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चना दाल और बेसन की डिमांड धीरे-धीरे बाजार में आने लगी है जो आगे और बढ़ने की संभावना है जिसके चलते मिलर्स की चने में लेवाली खूब है। यह वजह है कि चने के दाम मजबूती पर टिके हुए है। चना दाल में मांग अच्छी रहने से 100 रुपये की तेजी रही। मसूर दाल में भी 50 रुपये बढ़ गए जबकि मसूर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।
कंटेनर में नया काबुली (डॉलर) चना 42/44 9700, 44/46 9400, 50/52 8500, 58/60 7600, 60/62 7400 रुपये क्विंटल भाव रहे।
दलहन- चना कांटा 6650-6700, विशाल चना 6400-6525, डंकी चना 5800-6200, काबुली डॉलर 7500-8800, काबुली रशियन 6400-6600, बिटकी 6000-6200, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र सफेद 8200-8400, महाराष्ट्र लाल 8500-8800, कर्नाटक नई 8700-8900 निमाड़ी तुवर 6500-7900, मूंग बेस्ट गर्मी 7500-7700, बेस्ट 7800-7900, मीडियम 7700-7800, मोगर 5500-6700, उड़द बोल्ड 9200-9500, उड़द गर्मी 8800-9200, ग्रेविटी क्लीन 9500-9900, हलका 4000-6000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।
दालों के दाम- चना दाल 7800-7900, मीडियम 8000-8300, बेस्ट 8500-8800, मसूर दाल 7750-7850, बेस्ट 7950-8050, मूंग दाल 9100-9200, बेस्ट 9300-9400 मूंग मोगर 11100-11200, बेस्ट 11300-11400, तुवर दाल 7900-8000, मीडियम 8900-9200, बेस्ट 10300-10600, ए.बेस्ट 11400-11600, ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल 13000, उड़द दाल 10900-11000, बेस्ट 11100-11200, उड़द मोगर 11300-11700 बेस्ट 11800-12000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।
इंदौर चावल भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 12000-13000, तिबार 10500-11500, बासमती दुबार पोनिया 9500-10000, मिनी दुबार 8000-8500, मोगरा 5000-7000, बासमती सेला 7500-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 9000, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रुपये प्रति क्विंटल।
