इंदौर। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिल के बड़नगर में शनिवार को नई सोयाबीन की आवक का श्रीगणेश हुआ। बड़नगर मंडी में बड़लिया गांव के किसान विजयश्री डाबी द्वारा लाई गई नई सोयाबीन जो नीलामी में 4941 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी। नई सोयाबीन में नमी की मात्रा अधिक बताई गई। हालांकि नए सोयाबीन की अच्छी आवक में करीब 15-20 दिन की देरी है लेकिन प्लांटों की लेवाली अभी से सुस्त देखने को मिल रही है क्योंकि प्लांटों में सोया तेल का स्टॉक अच्छा होने के साथ ही विदेशी तेल की बढ़ती आवक को ध्यान में रखते हुए प्लांट सोयाबीन की खरीदी में कम रुचि दिखा रहे है जिससे सोयाबीन के दाम कुछ कमजोर बोले जा रहे है। शनिवार को मध्यप्रदेश में सोयाबीन की आवक मात्र 25 हजार बोरी की रही। इसके बावजूद बाजार कमजोर है। इधर, सोया तेल में भी कारोबार जैसा होना चाहिए वैसी नहीं होने से कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1445-1450, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1385-1390, इंदौर पाम तेल 1555, मुंबई सोया रिफाइंड 1495 रुपये प्रति दस किलो पर स्थिर रही। एक व्यापारी का कहना है कि पाम तेल में अभी उत्पादन की कमी की खपरों से ज्यादा मांग का सपोर्ट नहीं मिलने से कीमतें धीमी गति से टूट रही है। एक कारण यह भी है कि खाद्य तेल के दाम ऊंचे होने की वजह से खरीदारी आवश्यकता पूर्ति हेतु ही माल खरीद रहे है। इस लिए उत्पादन घटने पर भी बाजार में तुरंत कमी महसूस नहीं हो रही है। इधर, सोयाबीन तेल के भाव में गिरावट के कारण चीन द्वारा अमेरिका से शुक्रवार को 2.50 लाख टन सोयाबीन की खरीदी के बावजूद सोयाबीन के भाव कमजोर बने हुए है। सीबॉट ें गिरावट के कारण अर्जेंटीना में सोाय तेल के एफओबी भाव भी नीचे आ रहे है लेकिन बेसिस में लगातार बढ़त जारी रहने के कारण सीबॉट में गिारवट का असर कम हुआ है।
देशभर में सोयाबीन की आवक 45 हजार बोरी की रही जिसमें से मध्यप्रदेश में 20 हजार बोरी, महाराष्ट्र में 15 हजार बोरी, राजस्थान में 5 हजार बोरी और अन्य राज्यों में 5000 बोरी की की आवक दर्ज की गई।
इंदौर छावनी मंडी में सरसों निमाड़ी (बारीक) 8000-8200, रायडा 7000-7200, सोयाबीन 5700, टोली 5600-5800 रु. प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल (टैक्स अतिरिक्त)- मुंगफली तेल इंदौर 1720-1740, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1445-1450, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1385-1390, इंदौर पाम तेल 1555, मुंबई सोया रिफाइंड 1495, मुंबई पाम तेल 1510, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1675-1700, कपास्या तेल इंदौर 1600 रुपये प्रति दस किलो।
प्लांट सोयाबीन भाव – धीरेंद्र सोया 5900, प्रकाश 5850, एमएस सॉल्वेक्स नीमच 5650, दिशान (धुलिया) 6200, बेतुल ऑयल 6100, मित्तल 5901, लिविंग फूड्स 5901, सांवरिया 5900, अवी एग्रों 5825, खंडवा ऑयल 5800, आइडिया लक्ष्मी देवास 5750, केएन इटारसी 5900, प्रेस्टीज 5900, नीमच प्रटोीन 5875, बंसल 5875, पतंजलि 5825, दिव्य ज्योति 5700 धानुका 5875 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोले गए।
कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2500, देवास 2500, उज्जैन 2500, खंडवा 2475, बुरहानपुर 2475, अकोला 3350 रुपये।
