
इंदौर। शकर कोटा खपत के लिहाज से अधिक जारी किए जाने के साथ ही स्टॉकिस्टों पर सरकारी सख्ती के बाद मिलों में शकर की मांग काफी घट गई है जिससे शकर के एक्स फैक्टरी मूल्य में शीर्ष स्तर के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आ चुकी है। इसके चलते हाजिर बाजार में भी शकर के दाम धीरे-धीरे टूटने लगे है। एक बार फिर शकर 5000 रुपये प्रति क्विंटल के नीचे पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि 15 सितंबर तक 4000 क्विंटल की स्टॉक लिमिट है जो 15 सितंबर के बाद 2000 क्विंटल किए जाने का प्रस्ताव है। अगर इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाता है तो 15 सितंबर के बाद शकर की डिमांड आवश्यकता पूर्ति हेतु ही बाजार में देखने को मिलेगी। ऐसे में अब शकर में बड़ी तेजी की गुंजाइश अब कम नजर आ रही है। पिछले महीने के तुलना में शकर के दाम करीब 22-23 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट चुके है। थोक में शकर 7000 रुपये तक गई थी जो वर्मतान में 4700-4850 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। अगले इस महीने का अगला कोटा भी 13 लाख टन के करीब आता है तो बाजार में कुछ और मंदी आ सकती है। शकर की आवक तीन गाड़ी की रही।
इधर, नारियल में इस बार श्रावण, राखी और जन्माष्टमी की डिमांड पिछले साल की तुलना में कुछ कमजोर देखने को मिली है जिसके चलते व्यापारियों के पास बिना बिका स्टॉक काफी कुछ बच गया है। उधर, उत्पादक क्षेत्रों के नीलामी केंद्रों पर नारियल की आवक एक बार फिर से धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है जिससे वहां कीमतें नीचे जाने लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए इंदौर के व्यापारी भी स्टॉक हलका करने में जुट गए है जिससे नारियल के दाम काफी नीचे आ गए है। हालांकि व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह से गणेश चतुर्थी पूर्व की डिमांड नारियल में आना शुरू हो जाएगी। ऐस में ज्यादा मंदी की गुंजाइश भी कम है। नारियल की आवक एक गाड़ी की रही। खोपरा गोला और बूरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।
- शकर– शकर 4700-4750, बेस्ट 4850-4850, गुड़ भैली 6000-6100, कटोरा 6400-6500, लड्डू 6600-6700, महाराष्ट्र गुड़ ग्लास 6700-7000 रुपये प्रति क्विंटल।
- नारियल- नारियल 120 भरती 2900, 160 भरती 3200, 200 भरती 3500, 250 भरती 4200 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 350-400, कट्टे में 330-335 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 3150-5850 रु. प्रति 15 किलो के भाव बोले गए।
- पूजन सामग्री- देशी कपूर 1050 से 1100 बेस्ट 1100 से 1150, ब्रांड्डे 1150-1250, पूजा बादाम 250 से 260, बेस्ट 275 से 300, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये और सिंदूर (25 किलो) 8000 रुपये।
- फलाहारी- साबूदाना हलका लूज 6500-6700, मीडियम 7000-7200 बेस्ट 7500-7800 पैकिंग में 8000-8200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।
- मसाले- कालीमिर्च 750 से 760,, मिनिमटर 775 से 795, मटरदाना 825 से 900, हल्दी निजामाबाद 225 से 250, हल्दी सांगली 310-320, जीरा 240 से 245, मीडियम 248 से 258 बेस्ट 265 से 285, ए. बेस्ट 300-310, सौंफ मोटी 200 से 250, बेस्ट 275 से 300, एक्सट्रा बेस्ट 375 से 425, बारीक 225 से 350, लौंग चालू 900 से 905, बेस्ट 1000 से 1025, दालचीनी 255 से 270, जायफल 840 से 850, बेस्ट 925 , जावत्री 1850 से 2000, बेस्ट 2250 से 2350, बड़ी इलायची 1500 से 1600, बेस्ट 1650 से 1900, पत्थरफूल 235 से 325, बेस्ट 450-550, बाद्यान फूल 425 से 450, बेस्ट 525-550, शाहजीरा खर 350, ग्रीन 950 से 1100, तेजपान 95 से 110, नागकेसर 1050, सौंठ 325 से 375, धोली मूसली 1250-1300, हींग 751-3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121-50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3350, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पाउडर 850 से 900, हरी इलायची 3000 से 3200, मीडियम 3400 से 3600 बेस्ट 3800 से 4200, एक्सट्रा बेस्ट 4400 से 4500 और पानबार 3000-3200 रुपये।
- सूखे मेवे- काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925-950, डब्ल्यू 320 नंबर 850-870, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 820 से 830, काजू जेएच 825-835, काजू टुकड़ी 760-785, बादाम इंडिपेंडेट 900 से 925 अमेरिकन 980 से 1015, मोटा दाना 1075 से 1100, टांच 800 से 850, खसखस चालू 680 से 750, बेस्ट 1100 से 1300, खारक 80 से 100 मीडियम 120 से 115, बेस्ट 120 से 140, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325 बेस्ट 340-365, चारौली 1550 से 1575, बेस्ट 1650 से 1675, मुनक्का 425 से 475, बेस्ट 650 से 950, अंजीर 450 से 650 मीडियम 875-950, बेस्ट 1200-1350, नया मखाना क्वालिटी अनुसार 750-900 मखाना 750-850 बेस्ट 1150-1200, एक्सट्रा बेस्ट 1250-1325, तरबूज मगज बेस्ट 525-530 बारिक 280-300, पिस्ता कंधारी 3300-3400, पिशोरी 3700-3800, ईरानी बड़ा पिस्ता 2600-2700, नमकीन पिस्ता 1200-1350, बेस्ट 1400-1500, अखरोट 550-650, चिली बेस्ट 700-750 अखरोट गिरी 950-1150, मीडियम 1250-1275, बेस्ट 1300-1350, जर्दालू 450 से 550, बेस्ट 550-650 केसर खुली ईरानी 190-230 केसर पेकिंग 265-268 रुपये।
Tags
Business